सर्दियों में इतने कप पिएं अदरक वाली चाय, मिलेगी ठंड से राहत


By Ashish Mishra11, Nov 2023 06:00 AMjagran.com

अदरक

इसमें की तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्व

अदरक में जिंक, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसकी चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

सर्दी में चाय पीना

इस मौसम में शरीर को ठंड से बचाने के लिए गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर होने लगती हैं।

रोजाना कितनी चाय पिएं?

सर्दी के मौसम में रोजाना 2 से 3 कप चाय पी सकते हैं। इसे ज्यादा मात्रा में पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

अदरक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दी के मौसम में इसकी चाय पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होने लगती है।

पाचन को दुरुस्त करना

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अदरक वाली चाय काफी फायदेमंद हो सकती है।

वजन को कंट्रोल करना

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। रोजाना अदरक वाली चाय पीने से वजन कंट्रोल होने लगता है।

किडनी की समस्या से बचाव

अदरक की चाय हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे रोजाना पीने से किडनी की समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ