जहरीली हवा के बीच घर पर ही करें एक्‍सरसाइज


By Farhan Khan10, Nov 2023 04:34 PMjagran.com

जहरीली हवा

राजधानी दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है। तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

सांस लेना मुश्किल

अपनी फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए बाहर निकलना और व्यायाम करना मुश्किल हो रहा है। उनका सुबह की ताजी हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।

हेल्दी टिप्स

अगर आप भी वायु प्रदूषण के बीच बाहर वर्कआउट करने को लेकर असमंजस में हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित हैं, तो इन टिप्स की मदद से खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

घर पर व्यायाम

जब भी आपके आसपास हवा गुणवत्ता खराब हो, तो आप कोशिश करें कि घर के अंदर ही व्यायाम करें। अपने घर की हवा साफ करने के लिए आप इनडोर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इनडोर वर्कआउट

प्रदूषण की वजह से अगर आप घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं, तो स्टेशनरी साइकिल, रेसिस्टेंट बैंड जैसे डिवाइज इनडोर वर्कआउट में बहुत सुधार कर सकते हैं।

जिम जाएं

अगर आप बाहर की जहरीली हवा से बचे रहना चाहते हैं और अपनी फिटनेस की बरकरार करना चाहते हैं, तो अपने आसपास मौजूद किसी फिटनेस सेंटर या जिम में जा सकते हैं।

बाहर निकलने से बचें

जब भी आपके आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ हो, तो घर से बाहर निकलने से बचें। उन दिनों आप घर पर ही कुछ आसान सी एक्सरसाइज पर अपना फिटनेस रूटीन फॉलो कर सकते हैं।

वॉकिंग करने से बचें

बढ़ते प्रदूषण में खुद को हेल्दी रखने के लिए कोशिश करें कि आप दूषित और जहरीली हवा में सांस लेने से बचें। ऐसे में बाहर वॉकिंग करने या व्यायाम करने से बचें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com