इन बीमारियों में न खाएं लहसुन, हो सकते है नुकसान


By Ashish Mishra04, Aug 2023 11:31 AMjagran.com

लहसुन

अक्सर घरों में लहसुन देखने को मिल जाता है। यह औषधिय गुणों से भरपूर रहता है। आइए जानते हैं कि लहसुन को किन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए?

स्वस्थ रहना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिसमें लहसुन खाना नुकसानदायक हो सकता है।

दस्त की समस्या

जिन लोगों को उल्टी या दस्त से जुड़ी समस्या है, उन्हें ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने बचना चाहिए।

स्किन प्रोब्लम्स

जिन लोगों को लहसुन से एलर्जी की समस्या हो, उन्हें का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्किन प्रोब्लम्स बढ़ सकती है।

ब्लड

लहसुन में ब्लड को पतला करने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड पतला हो सकता है। इससे चोट लगने पर खून रुकने में दिक्कत हो सकती हैं।

लिवर की समस्या

लहसुन में ज्यादा मात्रा एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

ब्लड प्रेशर

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो कच्चे लहसुन को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

एसिडिटी की समस्या

एसिडिटी से जुड़ी समस्या में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप लहसुन को खाते हैं तो सीने में जलन हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ