White Tea: क्यों है इतनी महंगी, जानें फायदे


By Amrendra Kumar Yadav30, Sep 2023 01:09 PMjagran.com

चाय

चाय भारतीय लोगों की पहली पसंद है। सुबह की शुरूआत ही इसके साथ होती है।

चाय के प्रकार

चाय के विभिन्न टेस्ट लोगों को पसंद आते हैं, कोई मसाला चाय पीना पसंद करता है तो कोई ग्रीन टी।

व्हाइट टी

इसी में एक और चाय का चलन आजकल बढ़ रहा है, यह है व्हाइट टी। व्हाइट टी के फायदे और उपयोग के बारे में बात करेंगे।

कैसे बनाई जाती है

इसे बनाने के लिए पहले चाय के पौधे की पत्तियों को सुखाया जाता है। इसकी शुरूआत चीन में हुई थी लेकिन भारत में भी अब लोग इसे पसंद करने लगे हैं।

प्रकार

व्हाइट टी के बहुत सारे प्रकार पाए जाते हैं, जैसे सिल्वर नीडल व्हाइट टी, व्हाइट पेनी टी, ट्रिब्यूट आइब्रो टी, दार्जीलिंग व्हाइट टी।

क्यों है इतनी महंगी

बाजार में मिलने वाली अन्य चाय की अपेक्षा इसकी कीमत अधिक होती है। इसकी वजह इसकी कटाई का तरीका है। इसकी कटाई में बहुत मेहनत लगती है।

कठिन है इसकी खेती करना

इसको बनाने के लिए केवल नई कलियां और पत्तियां ही प्रयोग में लाई जाती हैं, इसी वजह से इसकी खेती करना काफी कठिन होता है।

फायदे

इस चाय को पीने से बहुत फायदे होते हैं। किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। ताजगी देती है और बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com