अदरक में जिंजरोल होता है। इसके साथ ही इसमें बहुत सारे विटामिन्स के साथ मैंग्नीज और कॉपर भी पाया जाता है। अगर आपके गले में हो रही है खिचखिच, तो अदरक का काढ़ा इसे दूर करने में है एकदम असरदार।
गले की खराश दूर करने का ये सदियों पुराना इलाज है। बस एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालें। फिर इससे गरारे करें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से गले के दर्द और खिचखिच से तुरंत राहत मिल जाएगी।
मीठी मिश्री भी गले की खराश दूर करने का कारगर उपाय है। इसके लिए बराबर-बराबर मात्रा में मिश्री पाउडर और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और इसे पानी के साथ फांक लें। कुछ ही दिनों में आराम मिल जाएगा।
गले में खराश ने कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो पान के पत्ते का सेवन दिलाएगा इससे राहत। इसके लिए पान के हरे पत्ते के साथ मिश्री मिलाकर चबाएं। खराश के साथ बैठे गले की भी समस्या दूर हो जाएगी।
दिन में दो बार एक-एक चम्मच शहद का सेवन करें और साथ में हल्का गुनगुना पानी भी पिएं। ऐसा करने से गले का दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।
गले में खराश होने या दर्द होने पर आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर में मौजूद पौष्टिक तत्व गले की खराश को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं. इसके लिए रोजाना एक या दो गाजर खाएं या इसका जूस बनाकर पिएं।