आजकल की भागदौड़ और स्ट्रेस भरी लाइफ में हृदय से जुड़ी बीमारियां आम होती जा रही हैं। आए दिन लोगों में हार्ट अटैक की समस्या देखने को मिलती है।
अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने दिल का ख्याल रखना होगा। इसके लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा।
ऐसे में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से न सिर्फ दिल हेल्दी रहेगा बल्कि आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, फलियां, मौसमी फल, नट्स, सीड्स और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हो।
दिल को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे स्ट्रेस कम होता है साथ ही दिमाग को भी शांति मिलती है।
नियमित योग और व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के साथ हार्ट को तंदुरुस्त बनाने के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए नियमित तौर पर आधे से एक घंटे का योग या एक्सरसाइज जरूर करें।
ग्रीन टी के नियमित सेवन से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों तरह के बीपी को नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट युक्त होता है, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
धूम्रपान करने और अधिक मात्रा में शराब पीने से हार्ट लंग्स और लिवर संबंधित अनेकों गंभीर बीमारियों के होने का डर रहता है, इसलिए किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com