चेहरे पर चंदन लगाने से होते हैं जबरदस्त फायदे


By Farhan Khan19, Nov 2023 02:11 PMjagran.com

चंदन

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए चंदन के पाउडर का इस्तेमाल कई सालों से किया जा रहा है, जो स्किन के लिए काफी गुणकारी होता है।

त्वचा संबंधी समस्याएं

चंदन को कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा की कई समस्याएं हल हो सकती हैं।

चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर चंदन लगाने के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक्ने

चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते और इस वजह से एक्ने नहीं होता। साथ ही सूजन को भी कम करने में मदद करता है।

सनबर्न

सनबर्न की वजह से त्वचा का लाल होना या रैशेज के लिए चंदन रामबाण उपाय है। चंदन नेचर में ठंडा होता है, जो स्किन की जलन और रैश को कम करने में मदद करता है।

एंटी-एजिंग गुण

प्रदूषण और उम्र की वजह से होने वाले एजिंग के लक्षणों को चंदन कम करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है, जिससे झुर्रियों की समस्या कम होती है।

दाग-धब्बे कम

चंदन में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन की डलनेस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार है।

स्किन पर एक्सट्रा ऑयल कम

चंदन के पाउडर के इस्तेमाल से आपकी स्किन का एक्सट्रा ऑयल कम होता है, जिस वजह से एक्ने कम होते हैं। साथ ही यह स्किन को रूखा भी नहीं बनाता।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com