हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व होता है। इस साल ये त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा, जिसके लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती है।
इस पावन मौके पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ 16 श्रृंगार करके खूबसूरत दिखने की चाह रखती हैं।
कुछ महिलाएं तीज पर खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर जाती हैं। ऐसे में तीज पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो घर बैठे ही आज से इन चीजों का फेस पैक लगाना शुरू कर दें।
बेसन और हल्दी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह टैन को हटाता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। आप इसे हफ्ते में 3 बार लगाएं।
तीज पर खूबसूरत दिखने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक लगाना शुरू कर दें। यह पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।
चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल से बने फेस पैक से चेहरे की चमक बढ़ जाती है। साथ ही, यह सूजन और जलन से राहत दिलाता है।
चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए पके पपीते में शहद को मिलाकर पैक तैयार करें। यह इंस्टेंट ग्लो के साथ-साथ डेट स्किन को हटाता है।
चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए कच्चे आलू का रस और गुलाब जल बेहतरीन ऑप्शन है। इसके डेली इस्तेमाल से असर साफ नजर आएगा।
आप तीज से पहले इन पैक को जरूर ट्राई करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram