31 मार्च से माता लक्ष्मी इन राशियों पर करेंगी धनवर्षा


By Amrendra Kumar Yadav22, Mar 2024 09:00 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत महत्व है, सभी ग्रह निश्चित समयांतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है।

शुक्र ग्रह वैभव और संपदा के कारक

शुक्र ग्रह को वैभव, सुख-संपदा का कारक माना जाता है, कुंडली में शुक्र के मजबूत होने से धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।

31 मार्च से कर रहे हैं राशि परिवर्तन

शुक्र ग्रह 31 मार्च से राशि परिवर्तन कर रहे हैं, इस दिन वह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि की चमकेगी किस्मत

शुक्र ग्रह के मेष राशि में परिवर्तन से राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इससे किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

धार्मिक कार्यों में होंगे शामिल

इस दौरान धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे आध्यात्म में रुचि जागेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि पर होगी शुक्र ग्रह की कृपा

वहीं मिथुन राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह की कृपा बरसेगी, इस राशि के लोगों के धन-लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा कोई नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान आय के नए साधन बनेंगे, जिससे धन लाभ की संभावना बनेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, और कार्यों की सराहना भी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्सयों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों पर विशेष कृपा बरसेगी, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com