बजट सत्र 2024 की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है। इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश की। आइए जानते हैं बजट में रोजगार के लिए क्या है?
इस बार आम चुनाव के चलते 2 बार बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को संसद में बजट पेश की।
23 जूलाई को यूनियन बजट पेश करते ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह अब तक सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन गई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल के लिए पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि और सहायक सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ का ऐलान किया जा रहा है। इसके अलावा, सरकार नेशनल कॉपरेशन पॉलिसी लाने वाली है।
बजट में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का एलान किया गया है।
बजट का मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी और बेरोजगारी की दर को कम करने और देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर भी जोर देना है।
बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों समेत बिजनेस से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ