आईपीएल की शुरुआत से ही नए-नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि GT vs RR के मुकाबले में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा?
आज GT vs RR के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
राजस्थान की टीम संजू सैमसन की कप्तानी में मैदान पर उतेरगी। पिछले मैच में इस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी थी।
इस टीम में संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नीतीश राणा, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्षणा, आकाश मढवाल और संजीप शर्मा शामिल हो सकते हैं।
राजस्थान की टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। युद्धवीर सिंह की जगह आकाश मढवाल को जगह मिल सकती है।
यह टीम शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी। गुजरात की टीम पूरी तरह से इस मैच को जीतने के लिए संघर्ष करेंगी।
इस टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, कुलवंत खेजरोलिया और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं।
इन दोनों टीमों के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ