आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानें


By Farhan Khan09, Apr 2025 11:59 AMjagran.com

पंजाब और चेन्नई के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। मंगलवार को आईपीएल का 22वां मैच खेला गया। यह मैच पंजाब और चेन्नई के बीच हुआ था।

पंजाब ने जीता मैच

आईपीएल के इस मैच में पंजाब ने जीत ने हासिल हासिल की। पंजाब ने 06 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे। वहीं, चेन्नई ने 05 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे।    

रिटायर आउट होने वाले खिलाड़ी

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल में रिटायर आउट की लिस्ट में शामिल हो गए। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानें।  

डेवन कॉन्वे

इस लिस्ट में पहले नंबर पर डेवन कॉन्वे आते हैं, जिन्हें आईपीएल के इस मैच में रिटायर आउट किया गया है। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों पर 69 रन बनाए।

रविचंद्रन अश्विन

रिटायर आउट खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आते हैं। उन्होंने 216 मैच खेलते हुए 185 विकेट हासिल किए।  

अर्थव ताइदे

भारतीय बल्लेबाज अर्थव ताइदे इस लिस्ट के तीसरे नंबर के खिलाड़ी है। अर्थव ने आईपीएल के 9 मैच खेलते हुए 247 रन बनाए।

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा भी इस लिस्ट में शुमार है। ये टीम इंडिया के शानदार बैटर और ऑलराउंडर माने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 43 मैच खेले हैं।  

चेन्नई का स्कोर कार्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल स्कोर कार्ड की बात करें, तो टीम ने आईपीएल 2025 में अब तक कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें चेन्नई ने सिर्फ 1 मैच खेला है।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि अभी और कितने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनना बाकी है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com