PBKS vs CSK: टीम में हो सकता है बदलाव, Playing-11 में शामिल होंगे ये खिलाड़ी


By Ashish Mishra08, Apr 2025 02:10 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत से ही कई खिलाड़ी नया रिकॉर्ड दर्ज कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि PBKS vs CSK मैच में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी?

PBKS vs CSK मैच

आज पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच खेला जाएगा। सीएसके के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है।

PBKS के कप्तान

पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। पंजाब की टीम अपनी Playing-11 में कई बदलाव कर सकती है।

PBKS की Playing-11

इस टीम में श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और सूर्यांस शेडगे शामिल हो सकते हैं।

PBKS के इम्पैक्ट प्लेयर

पंजाब किंग्स की टीम प्रियांश और चहल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और शशांक सिंह को फिनिशर की जिम्मेदारी दी जाएगी।

धोनी हो सकते हैं बाहर

दिल्ली के खिलाफ मैच में धोनी कमाल नहीं दिखा पाए थे। मैच में धोनी आराम कर सकते हैं। वहीं, वंश बेदी, शेक राशिद, राहुल त्रिपाठी या आंद्रे सिद्धार्थ में किसी को भी मौका मिल सकता है।

CSK की Playing-11

इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेवन कॉन्वे, विजय शंकर, वंश बेदी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज और खलील अहमद शामिल हो सकते हैं।

PBKS vs CSK मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुल्लांपुर के महाराज यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ