IPL 2025 : आरसीबी की जीत में ये खिलाड़ी साबित हुए गेमचेंजर


By Farhan Khan08, Apr 2025 01:00 PMjagran.com

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। सोमवार को आईपीएल का 20वां मैच खेला गया। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया।

आरसीबी ने जीता मैच  

आईपीएल का यह मैच आरसीबी के नाम रहा है। टीम ने मुंबई इंडियंस को 222 रन बनाने का लक्ष्य दिया था। मुंबई इंडियंस केवल 209 रन ही बना सकी।

आरसीबी की जीत के अहम खिलाड़ी

आज हम आपको उन अहम खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आरसीबी की जीत में गेम चेंजर साबित हुए। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानें।  

विराट कोहली

लिस्ट में पहले नंबर पर किंग कोहली के नाम से मशहूर और आरसीबी के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली आते हैं, जिन्होंने 67 रन बनाए।

रजत पाटीदार

लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान और ताबड़तोड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार आते है्ं। उन्होंने 64 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा किया।

यश दयाल

यश दयाल आरसीबी के खतरनाक गेंदबाजों में से एक है। इन्होंने टीम की ओर से कुल 2 विकेट लिए। यह लिस्ट में तीसरे नंबर के खिलाड़ी है।

क्रुनाल पांड्या

क्रुनाल पांड्या इस लिस्ट में चौथे नंबर के खिलाड़ी है। क्रुनाल पांड्या हार्दिक पांड्या के बड़े भाई है। इन्होंने मैच के आखिरी ओवर में 4 विकेट हासिल किए।

जितेश शर्मा

टीम इंडिया के विकेटकीपर और आरसीबी की ओर से खेल रहे जितेश शर्मा टीम को जीत दिलाने में शामिल है। उन्होंने 19 गेंदों में कुल 40 रन बनाए थे।

इस आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com