SRH vs GT: मोहम्मद सिराज ने किया यह अनोखा कारनामा


By Farhan Khan07, Apr 2025 12:06 PMjagran.com

गुजरात और हैदराबाद के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। रविवार को आईपीएल का 19वां मैच खेला गया। यह मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था।

गुजरात टाइटंस ने हासिल की जीत

आईपीएल के इस मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे, जिसे गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाया।

मोहम्मद सिराज ने बनाया यह रिकॉर्ड

आज हम आपको मोहम्मद सिराज के ऐसे अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने आईपीएल के इस मैच में बनाया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानें।

सिराज ने पूरे किए 100 विकेट

मिया मैजिक के नाम से मशहूर और शानदार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया।

बनें 12वें भारतीय तेज गेंदबाज

100 विकेट लेते ही मोहम्मद सिराज ऐसा कारनामा करने वाले 12वें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, ऑल ओवर की बात करें, तो सिराज 26वें गेंदबाज बन गए हैं।

मोहम्मद सिराज का आईपीएल करियर

मोहम्मद सिराज के आईपीएल करियर की बात करें, तो अब तक उन्होंने 97 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 102 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया।

गुजरात टाइटंस का स्कोर

गुजरात टाइटंस के आईपीएल स्कोर की बात करें, तो अब तक टीम ने कुल 04 मैच खेले हैं, इस दौरान टीम ने 03 मैच में जीत दर्ज की।

गुजरात टाइटंस टीम के रन

गुजरात टाइटंस टीम के रनों की बात करें, तो उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 232 रनों का रहा। वहीं, सबसे कम स्कोर की बात करें, तो वह 153 रन का रहा।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि और कितने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com