आईपीएल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ी नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि GT और SRH की Playing-11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?
आज यानी 02 मई को GT vs SRH के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत से मैदान पर उतरेगी।
यह टीम शुबमन गिल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। इस टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस टीम में साई सुदर्शन, शुबमन गिल, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा और इशांत शर्मा शामिल हो सकते हैं।
यह टीम पैट कमिंस की कप्तानी में गुजरात का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी। यह मैच हैदराबाद के लिए बेहद अहम रहने वाला है।
इस टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी और जीशान अंसारी को जगह मिल सकती है।
इन दोनों टीमों के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ