गर्भावस्था में मखाना खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे


By Farhan Khan28, Oct 2023 12:58 PMjagran.com

मां

मां बनना एक महिला के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास में से एक है। हालांकि यह महिला के जीवन का एक बेहद अहम, लेकिन मुश्किल भरा पड़ाव भी होता है।

सेहत का खास ख्याल

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को अपनी सेहत और डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लोगों से अलग-अलग तरह की सलाह भी मिलने लगती है।

विटामिन और कैल्शियम

इस दौरान विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त आहार की जरूरत होती है। ऐसे में गर्भवती महिला को मखाना खाने की भी सलाह दी जाती है।

गर्भावस्था में मखाना खाने के फायदे

पोषण से भरपूर मखाना गर्भावस्था में खाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए प्रेगनेंसी में मखाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अच्छी नींद

प्रेगनेंसी का एक फेस ऐसा आता है, जब महिलाओं को नींद नहीं आती है। ऐसे में मखाना खाने से अच्छी और आरामदायक नींद आने में मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट

मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर के कार्य को इस तरह से नियंत्रित करते हैं कि जब भी आप सोना चाहें आपको अच्छी नींद ही मिलती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

मखाने में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा और सोडियम कम होता है, जिस वजह से ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।

बच्चे के विकास में मदद

गर्भावस्था में मखाना खाने से बच्चे के विकास में काफी मदद मिलती है। यही वजह है कि इसे बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

हड्डियां मजबूत

मखाना में मौजूद प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।