विटामिन-बी12 अहम विटामिन्स में से एक है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के साथ-साथ नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने से आपको थकान, कमजोरी, खून की कमी, कब्ज और वजन कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इस ड्राई फ्रूट का पानी पी सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको अंजीर के बारे में बता रहे हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं।
विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अंजीर का पानी पी सकते हैं। आपको यह पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए, इससे आपको शरीर के दोगुने फायदे मिलेंगे।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को पहले से ही किसी प्रकार की एलर्जी है, उन्हें अंजीर का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है।
अंजीर का पानी कई रिसर्च पेपर में यह बात सामने आई है कि जो लोग डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भूल से भी अंजीर का पानी नहीं पीना चाहिए।
विटामिन-बी12 की कमी के लिए आप अंजीर का पानी पी सकते हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com