Maang Tikka Designs: शादी+त्योहारों पर ट्राई करें ये 6 खूबसूरत मांग टीका


By Akshara Verma27, Mar 2025 03:00 PMjagran.com

मांग टीका डिजाइन

शादी और त्योहारों में महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए स्टोरी में दिखाए गए डिजाइनर और स्टाइलिश मांग टीका ट्राई कर सकती हैं। आइए स्टोरी पर नजर डालते हैं, जो आपके लुक को एलिगेंट बना देंगे।

झूमर स्टाइल मांग टीका

शादी पर खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप झूमर स्टाइल मांग टीका ट्राई कर सकती हैं। यह आपको बोल्ड और यूनिक लुक देगा।

सिंपल मांग टीका

सूट और साड़ी के साथ आप सिंपल लुक देने वाले मांग टीके को स्टाइल कर सकती हैं। यह हल्के के साथ स्टाइलिश लुक देता है।

फ्लोरल मांग टीका

महिलाएं 16 शृंगार के साथ-साथ इससे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने वाले फ्लोरल मांग टीका ट्राई करें। यह आपकी साड़ी के लुक में भी चार चांद लगा देगा।

ऑक्सिडाइज मांग टीका

अगर आप ट्रेडिशनल में रॉयल लुक लेना चाहती हैं, तो बाजारों में आने वाले स्टाइलिश और सिंपल ऑक्सिडाइज मांग टीका पहन सकती हैं। शादी में यंग गर्ल्स भी ऐसे मांग टिका पहन सकती हैं।

कुंदन मांग टीका

कुंदन ज्वेलरी का फैशन काफी लंबे समय से चलता आ रहा है। आप शादी में रॉयल के साथ गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए कुंदन मांग टीका स्टाइल करें। साथ ही, यह आपकी साड़ी और लहंगे के लुक में चार चांद लगा देगा।

महारानी स्टाइल मांग टीका

महारानी स्टाइल मांग टीका ज्यादातर राजस्थानी और मारवाड़ी दुल्हनें पहनती हैं। महारानी जैसा मांग टीका का गोलाकार डिजाइन ही इसे खास बनाती है। शादी में दुल्हनें भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

स्टोरी में दिखाए गए इन खूबसूरत मांग टीका डिजाइन से इंस्पायर होकर आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik