सावन के महीने में घेवर को खाना बहुत पसंद किया जाता है। ये एक स्पेशल मिठाई होती है, जिसे रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों पर खूब खाई जाती है।
घेवर स्वाद में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। आइए जातने हैं घेवर खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में।
घेवर में घी, चीनी और मैदा होते हैं जो तुरंत एनर्जी देते हैं। त्योहारों के दौरान शरीर को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
अगर घेवर शुद्ध देसी घी से बना हो, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में।
अगर आप दुबले हैं और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो घेवर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
त्योहारों पर घेवर खाने से सिर्फ स्वाद ही नहीं मिलता, बल्कि मन भी खुश हो जाता है। ये मिठाई तनाव कम करने में भी मददगार है।
घेवर पेट भरने वाली मिठाई है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
घेवर में मौजूद कार्ब्स दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं और फोकस बढ़ाते हैं।
इन फायदों को जानकर आप भी घेवर को न करें मिस। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva