मशरूम की टेस्टी सब्जी तो आपने जरूर खाई होगी लेकिन, क्या आप जानते हैं, ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ फाइबर और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं।
मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने में काफी मददगार होती है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है।
मशरूम में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से कब्ज, अपच आदि से राहत मिल सकती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो मशरूम का सेवन कर सकते हैं। इसमें फॉलिक एसिड और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं से बचाते हैं।