लौंग सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
लौंग में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो दांत दर्द में तुरंत आराम दिलाते हैं। दांत में दर्द होने पर एक रुई के टुकड़े की मदद से लौंग का तेल लगाएं।
लौंग के एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसका रोज़ाना सेवन आपको सर्दी-जुकाम से बचाएगा।
लौंग में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन संबंधी समस्या से आपको बचाकर रखता है।
लौंग के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सिर दर्द में आराम दिलाने का काम करते हैं। इसके लिए आप लौंग के तेल से मालिश कर सकते हैं।
लौंग के एंटी सेप्टिक गुण त्वचा संबंधी समस्या में भी मददगार साबित होते हैं। मुंहासे होने पर आप लौंग के तेल का उपयोग कर सकती हैं।
लौंग में भरपूर मात्रा में मैंगनीज होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।