बालों से ही लोगों की पर्सनैलिटी की पहचान होती है। इसका अच्छी तरह से ख्याल रखना चाहिए। कई लोगों के बाल कमजोर रहते हैं जिससे वह जल्द झड़ने लगते हैं। दही के साथ इन चीजों को लगाने से बाल मजबूत होते हैं।
दही का इस्तेमाल औषधिय रूप भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि इसे किन चीजों के साथ लगाने से बाल मजबूत होते हैं।
एक कटोरी दही लेकर उसमें 3 से 4 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे बालों में करीब 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद धो लें। ऐसा करने से बाल मजबूत होते हैं।
एक कटोरी दही में एक अंडा मिलाकर बालों में लगाने चमक बरकरार रहती है। इसे 15 से 20 मिनट तक लगाए रहने से बाल मजबूत होते हैं।
यह बालों को स्वस्थ रखने में काफी महत्वपूर्ण होता है। इसे दही में मिलाकर लगाने से हर तरह की समस्या दूर होती है।
एक कटोरी दही में एक चम्मच शहद मिलाकर बालों में लगाना फायदेमंद होता है। इसे 10 मिनट तक लगाए रहने के बाद शैंपू से धो लेना चाहिए।
दही में पका केला और 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं। ऐसा करने से कोलेजन भी बढ़ता है।
नीम का पेस्ट बनाकर दही में मिला लें। इसे सप्ताह में एक या दो बार लगाए। यह बालों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ