हर साल रंगों का त्यौहार होली देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार दो दिन मनाया जाता है। पहला दिन होलिका दहन और दूसरा धुलेंडी यानि खेलने वाली होली।
आपको जानकारी के लिए बता दें फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली खेली जाती है। जबकि उससे ठीक एक दिन पहले रात में होली जलाई जाने की परंपरा है।
वही छोटी होली यानि होलिका दहन वाले दिन सुबह घर की स्त्रियां होलिका मां की पूजा करती हैं। और चारों और परिक्रमा की जाती है।
इसके बाद उसी रात को होलिका दहन होता है। और सब एक-दूसरे से गले मिलकर गुलाल लगाते हैं। और चारों और परिक्रमा करके होलिका की पूजा होती है। बाली और गेंहू भूना जाता है।
इसके साथ ही शायद आप में से कम लोग ही जानते होंगे कि होली की पूजा के साथ उसकी बची राख का भी विशेष महत्व होता है।
ऐसे में आज हम आपको होली की राख का एक उपाय बताने जा रहे हैं। जिसको करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके मालामाल हो जाएंगे।
यदि आप घर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो होली की सुबह राख लेकर पूरे घर में छिड़क दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा, वास्तु दोष दूर और गृह क्लेश से मुक्ति मिलेगी।
2024 इस साल होलिका दहन वाले पूरे दिन भद्रा रहेगी। ऐसे में 24 मार्च 2024 को शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है।