Holika Dahan पर लगेगा भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra23, Mar 2024 02:23 PMjagran.com

होली का त्योहार

सनातन धर्म में इस पर्व को बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। इसे रंग के त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

होलिका दहन

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इसे साल 24 मार्च 2024 को होलिका दहन किया जाएगा।

भद्रा कब से कब तक रहेगा?

पंचांग के अनुसार, 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से भद्रा की शुरुआत होगी। इसका समापन रात 11 बजकर 13 मिनट पर होगा।

भद्रा का साया

पंचांग के अनुसार, 24 मार्च को शाम 06:33 मिनट से 07:53 तक भद्रा पूंछ रहेगा। वहीं, भद्रा मुख रात 07:53 मिनट से 10:06 मिनट तक रहेगा।

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 20 तक रहेगा। इस बीच होलिका दहन करना शुभ माना जाएगा।

होलिका में डालें ये चीजें

होलिका की अग्नि में लकड़ी, गोबर के उपले, सरसों का तेल, गेहूं के दाने और सूखा नारियल डालना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

होलिका की परिक्रमा करें

होलिका दहन के समय अग्नि की परिक्रमा करना चाहिए। इससे जीवन में रुके हुए कामों में सफलता मिलती है और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

तामसिक भोजन करने से बचें

होलिका दहन के दिन अल्कोहल और तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहारों पर पालन करने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ