पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए अदरक आपके काफी काम आ सकती है।
पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए अजवाइन रामबाण इलाज माना जाता है। पीरियड्स में भी यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी एक नेचुरल पेन किलर की तरह काम करती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान इसका सेवन आपको राहत दिला सकता है।
अपने एंटीबायोटिक गुणों के लिए मशहूर हल्दी के सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है।
पीरियड्स के दौरान पपीता आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो अच्छा होने पर दर्द नहीं होगा।
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने में गर्म पानी की सिंकाई भी काफी मददगार साबित होगी।
पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए जीरा कारगर साबित होगा। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी स्पासमोडिक दर्द कम करने में मदद करते हैं।