इन दिनों बढ़ती उम्र, तनावपूर्ण जीवन या कभी-कभी ज्यादा वर्कआउट करने के कारण भी लोगों में बैक पेन की समस्या बढ़ती जा रही है।
कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसे बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। ऐसे में आप कुछ असरदार घरेलू टिप्स की मदद से बैक पेन से राहत पा सकते हैं।
कमर दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कलियां डालें, फिर इसे गर्म करें। अब इसे दर्द वाली जगह पर मालिश करें।
कई बार सही पोजीशन में न बैठने के कारण कमर दर्द की परेशानी हो सकती हैं। इसलिए हमेशा बैठते समय, अपनी पीठ को सामान्य स्थिति में रखें और अपने सिर और कंधों को सीधा रखें।
एक बाल्टी गुनगुने पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डालें और इस पानी से नहाएं। इससे आपको कमर दर्द के साथ बॉडी पेन से भी आराम मिलेगा।
जब आप टहलने जाते हैं और कुछ स्ट्रेचिंग करते हैं, तो इससे एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिससे दर्द का एहसास कम हो जाता है।
कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में भिगोए तौलिए का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
एक गर्म गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी और शहद की मिलाएं। इसे नियमित रूप से पीने से कमर दर्द के साथ-साथ खांसी-जुकाम से भी छुटकारा मिल सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com