शरीर में ताकत के लिए ऐसे खाएं Chia Seeds


By Akshara Verma26, Jun 2025 08:00 PMjagran.com

शरीर को हेल्दी बनाने के लिए खाएं

Chia Seeds क्या आप जानते हैं चिया सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। यह शरीर में पोषक तत्व और एनर्जी को बनाए रखने में काफी मदद करता हैं। आइए जानते हैं सेहत को फायदे देने के लिए चिया सीड्स को किन तरीकों से खाया जा सकता हैं।

चिया सीड्स का पानी

आप रोज सुबह खाली पेट चिया सीड्स को पानी में भिगोकर पी सकते हैं। ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलती है।

चिया सीड्स की स्मूदी

सेहत को फायदे देने के लिए आप चिया सीड्स की स्मूदी पी सकते हैं। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर पिएं। यह टेस्टी स्वाद के साथ-साथ शरीर के लिए हेल्दी भी हैं।

चिया सीड्स का सलाद

आप खाने के साथ चिया सीड्स को सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर की कमजोरी में कमी आएगी। साथ ही, शारीरिक एनर्जी भी मिलेगी।

चिया सीड्स का दलिया

क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स का इस्तेमाल करके दलिया भी बनाया जा सकता हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, इसे खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।

चिया सीड्स का योगर्ट

चिया सीड्स को योगर्ट में मिलाकर खाने से शरीर को ताकत और ऊर्जा मिलती है। आप खाने के साथ या शाम में इसका सेवन कर सकते हैं। इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता हैं।

चिया सीड्स का ओटमील

चिया सीड्स को ओटमील को मिलाकर खाने से शरीर में कई तरह के फायदे होते हैं। इसका स्वाद काफी टेस्टी होता है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूती देता हैं। आप इसे रोज खा सकते हैं।

सेहत को हेल्दी बनाने के लिए आप चीया सीड्स को इन तरीकों से खा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik