पेंशन के पात्र व्यक्तियों को हर वर्ष लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसके प्रमाणित होने के बाद पेंशन मिलती रहती है।
वरिष्ठ नागरिकों को 1 से 30 नवंबर के बीच अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है। ऐसे में इसे आनलाइन सबमिट करने के बारे में बताएंगे।
हालांकि आनलाइन में इसे दो तरह से जमा कर सकते हैं। आधार आधारित लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं और इसके अलावा फेस आथेंटिफिकेशन से भीकर सकते हैं।
सबसे पहले डिजिटल प्रमाण पत्र का एप्लिकेशन डाउनलोड करें और फिर इसमें आधार नंबर और पेंशन से संबंधित विवरण भरकर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा।
इसे सफलतापूर्वक जमा करने के बाद मोबाइल पर ट्रांसैक्शन आईडी भेजी जाएगी, भविष्य में रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंट आउट कराकर रख सकते हैं।
फेस आथेंटिकेशन के माध्यम से जमा करने के लिए पहले जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करें और फिर इसमें आधार, मोबाइल नंबर आदि भरकर सबमिट करें।
इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा, इसे सबमिट करें। इसके बाद स्कैन का विकल्प चुनें और फिर रिकग्निशन के लिए अनुमति दें।
इसके बाद इसकी प्रक्रिया जारी रखने के लिए हां पर क्लिक करें और फिर मुझे इसकी जानकारी है पर क्लिक करके स्कैन करें।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, स्क्रीन प्रमाण आईडी और पीपीओ नंबर के साथ सबमिशन दिखाएगा। इसका स्क्रीन शॉट रख सकते हैं।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com