करें ये योगासन, 30 के बाद भी रहेंगी फिट


By Farhan Khan11, Nov 2023 05:10 PMjagran.com

योग

योग आज की जीवनशैली की जरूरत है। यह कई रोगों का इलाज है। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन के अलावा ताकत और हड्डी और मांसपेशियों को मजबूत करता है।

30 की उम्र

हालांकि 30 साल के ऊपर की महिलाओं के लिए योग करना अच्छा माना जाता है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां और मांसपेशियां महिलाओं में प्रभावित होती हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

इस उम्र के बाद महिलाओं में लचीलापन कम होता है, वजन बढ़ सकता है, दिमाग अशांत रहता है। ऐसे में योग एक बड़ा औजार साबित हो सकता है।

करें ये योगासन

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 30 साल के बाद ऐसे कौन से योगासन कर सकते है, जिन्हें हर महिला को करना चाहिए ताकि आप जवां दिख सकें।  

वीरभद्रासन

यह आसन वीर योद्धा वीरभद्र के नाम पर आधारित है। इस आसन से आपके जांघ और कंधे मजबूत होते हैं। इससे पेट अंदर हो कर टोन होता है। आमतौर पर यह शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए लाभकारी है।

त्रिकोणासन

यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट और कमर की चर्बी घटाता है। यह बॉडी फैट को कम कर के मांसपेशियां मजबूत करता है। पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

अधोमुखश्वानासन

यह पूरे शरीर को टोन करता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा कर शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है,एकाग्रता बढ़ाता है और शरीर के संतुलन में सुधार लाता है। इसके अलावा यह पीठ दर्द और सूजन कम करने में भी असरदार है।

सेतुबंधासन

यह मांसपेशियों को टोन करता है, पाचन तंत्र मजबूत करता है और थायराइड लेवल में सुधार लाता है। यह कई हार्मोन को नियंत्रित करता है। यह छाती, गर्दन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com