इस विटामिन की कमी से त्‍वचा दिखती है पीली


By Ashish Mishra13, Nov 2023 06:00 AMjagran.com

त्वचा का पीला होना

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर प्रभाव पड़ने लगता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से त्वचा पर पीलापन आने लगता है?

खानपान में बदलाव

अक्सर लोगों के खानपान में बदलाव होने पर शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर त्वचा पीली दिखने लगती है। इसके अलावा जीभ पर छाले पड़ने लगते हैं।

विटामिन बी12 युक्त पदार्थ

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए पोषक युक्त पदार्थों को सेवन करना चाहिए। यह विटामिन त्वचा को पीला होने से बचाने में मदद करती है।

अंडे का सेवन करना

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कच्चा नारियल

इसमें पोटैशियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगती है।

मशरूम

यह विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत होता है। इसे डाइट में शामिल करने से स्किन हेल्दी बनी रहती है।

दुग्ध पदार्थों का सेवन

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए दूध युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ