ज्यादा मात्रा में किशमिश खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान


By Ashish Mishra11, Nov 2023 04:10 PMjagran.com

किशमिश

इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से कई फायदे होते हैं। वहीं, इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।

पोषक तत्व

किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है।

वजन बढ़ने की समस्या

किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने वजन बढ़ने लगता है।

पाचन खराब होने की समस्या

किशमिश में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से अपच और गैस की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज होने की समस्या

किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा होती है। इसे खाने से डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

एलर्जी की समस्या

अगर आप एलर्जी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो किशमिश को खाने से बचना चाहिए। इससे स्किन में एलर्जी की समस्या होने लगती है।

सांस की समस्या

अगर आप ज्यादा मात्रा में किशमिश का सेवन करते हैं तो सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में किशमिश का सेवन करना चाहिए।

कितना किशमिश खाएं

पर्याप्त मात्रा में किशमिश का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है। रोजाना 5-10 किशमिश का सेवन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ