चाय के शौकीन लोगों के लिए अदरक की चाय पहली पसंद होती है। स्वाद से भरपूर अदरक की चाय सर्दियों में पीने का अपना अलग ही मजा होता है।
औषधीय गुणों से भरपूर अदरक मतली, पाचन समस्याओं, सर्दी और खांसी जैसी सामान्य मौसमी समस्याओं से राहत दिलाती है।
लोग अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक सूखी और ताजा दोनों ही अदरक का इस्तेमाल करते हैं। यह दोनों की सेहत को काफी फायदा भी पहुंचाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है। ताकि आप अदरक का सही इस्तेमाल कर सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सूखी अदरक, जिसे सोंठ के नाम से भी जाना जाता है, ताजी अदरक की जड़ को सुखाकर और फिर उसे बारीक पीसकर बनाया जाता है।
यह पाचन में सुधार, मांसपेशियों-जोड़ों के दर्द और खांसी, सर्दी और गले की खराश से राहत दिलाने में काफी असरदार है।
ताजा अदरक, अपने कच्चे और प्राकृतिक रूप में अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। यह स्वाद में हल्की तीखी और थोड़ा मीठी होती है।
ताजा अदरक मॉर्निंग सिकनेस, मोशन सिकनेस जैसे कारणों की वजह से होने वाली मतली, पाचन, इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्दी और फ्लू के इलाज में काफी उपयोगी मानी जाती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com