इन दिनों दिल्ली और आस-पास के इलाकों का AQI 400 से ऊपर जा चुका है, जो सबसे ज्यादा हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है।
वायु प्रदूषण का मुख्य कारण PM 2.5 पार्टिकल्स होते हैं, जो इतने छोटे होते हैं कि यह आपकी सांस के द्वारा आपके फेफड़ों में प्रवेश कर, आपके खून में भी जा सकते हैं।
एक स्टडी के मुताबिक प्रदूषण टाइप-2 डायबिटीज की वजह बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बढ़ते प्रदूषण में डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
अपने घर में हीपा फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। यह आपके घर की हवा में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स और प्रदूषकों को साफ करता है, जिससे आपको सांस लेने के लिए साफ हवा मिल पाती है।
रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज आपके बॉडी के फैट्स को कम करता है और साथ ही यह आपके फेफड़ों को भी मजबूत बनाता है।
मोटापा डायबिटीज का बहुत बड़ा कारण है, इसलिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। प्रदूषण की वजह से अपने घर में ही एक्सरसाइज करें, बाहर न जाएं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-सी से भरपूर खाना खाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
बाहर कम से कम निकलें। जब जरूरत हो तभी बाहर जाएं और मास्क लगाकर जाएं। इससे PM 2.5 आपके शरीर में कम जाते हैं और प्रदूषण से होने वाला नुकसान भी कम होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com