दिल्ली से कुछ घंटे दूर हैं ये 8 जगहें, बरसात में उठाएं रोडट्रिप का मज़ा


By Ruhee Parvez28, Jul 2022 01:02 PMjagran.com

नीमराना, राजस्थान

राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना एक ऐतिहासिक शहर है, जो दिल्ली से लगभग 3 घंटे दूर है। 15वीं शताब्दी का ये किला अब एक हैरिटेज होटल है।

आगरा, उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर 165 किलोमीटर लंबा डाइव रोड ट्रिप के शौकीन लोगों के लिए एकदम सही है। जब आप आगरा पहुंचे, तो दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताज महल के दीदार ज़रूर करें।

कॉर्बेट, उत्तराखंड

प्रकृति और वाइल्डलाइफ प्रमियों को भारत के सबसे पुराने नैशनल पार्क- जिम कॉर्बेट ज़रूर जाना चाहिए। दिल्ली से जिम कॉर्बेट तक की ड्राइव बेहद मज़ेदार है।

मोरनी, हरियाणा

पंचकुला, हरियाणा के बाहरी इलाके में एक आरामदायक हिल स्टेशन है - मोरनी। यहां की 1,220 मीटर से अधिक ऊंची पहाड़ियों और घने जंगल के अद्भुत नज़ारों का मज़ा उठाया जा सकता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित, ऋषिकेश शहरवासियों की थकान मिटाने के लिए बेहतरीन और शांत जगह है। यहां मेडिटेशन के साथ एडवेंचर स्पोरट्स का मज़ा भी लिया जा सकता है।

चैल, हिमाचल प्रदेश

शिमला का यह शांत हिल स्टेशन हिमालय के खूबसूरत नज़ारों और घने देवदार के पेड़ों से ढका हुआ है। चैल एक समय में कोलोनियल शहर हुआ करता था।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

पुराने किले, धार्मिक मंदिर और अन्य शाही संरचनाएं ग्वालियर को एक बेहतरीन शहर बनाती हैं। इस शहर के हर कोने में कुछ न कुछ देखने लायक है। साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे की डाइव आप हमेशा याद रखेंगे।

अमृतसर, पंजाब

अमृतसर खूबसूरत स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है, जो सिखों के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। साथ ही स्वादिष्ट भोजन इसे दिल्ली के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।