सर्दियों के मौसम में स्किन ढ़ीली होती है और इसके साथ ही रूखापन भी होने लगता है। अधिकतर लोगों की इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। इससे स्किन माइश्चराइज होगी और स्किन में कसाव आएगा।
स्किन को टाइट करने के लिए कॉफी बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल हट जाती हैं और स्किन मॉइश्चराइज होती है। नारियल के तेल में कॉफी मिलाकर इस्तेमाल करें।
खीरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोजमेरी ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से स्किन टाइट होने लगती है और रूखेपन की समस्या दूर होती है।
पहले खीरे का पेस्ट बना लें और फिर इसमें कुछ बूंदे रोजमेरी ऑयल की मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, स्किन टाइट होने लगेगी।
सर्दियों में नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन मॉइश्चराइज रहती है। इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
स्किन के लिए शहद बहुत अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल अंडे के साथ करने पर स्किन के ढ़ीलेपन की समस्या दूर होती है।
अंडे के सफेद भाग में एक चम्मच शहद मिलाकर हाथ-पैर और चेहरे पर लगाएं, स्किन की झुर्रियां दूर होंगी और मॉइश्चराइज होगी।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com