बालों में आंवला का किस तरह से करें इस्तेमाल?


By Akshara Verma26, Jun 2025 02:30 PMjagran.com

आंवले का उपयोग बालों के लिए कैसे करें?

आंवला बालों के लिए एक नेचुरल औषधि की तरह होती हैं, दो काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं आंवले को किन तरीकों से बालों के लिए उपयोग कर सकते हैं।

आंवला तेल

बालों को मजबूत, चमकदार और मुलायम बनाने के लिए आप आंवले तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को घना करने में भी आपकी मदद करेगा।

आंवला पाउडर

बालों के लिए आप आंवले का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। यह क्लींजर और हेयर मास्क के रूप में काम करेगा।

आंवला और नींबू का रस

नींबू का रस और आंवला, दोनों ही बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह आपकी ऑयली स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, नींबू का रस डैंड्रफ को भी कम करता हैं।

आंवला डाई

आंवला पाउडर को मेहंदी पाउडर और पानी के साथ मिलाकर आप इसे बालों में डाई करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलेगा। साथ ही, यह मजबूत भी होंगे।

आंवला पानी

बालों में शाइन और सिल्की बनाने के लिए आप सूखे आंवले को रातभर पानी में भिगोकर इसका इस्तेेमाल कर सकते हैं। इसके पानी से बालों को धोने से कई तरह के फायदे मिलते हैं।

आंवला और दही

दही और आंवले का पेस्ट बालों के लिए एकदम परफेक्ट होता हैं। आप इसमें शहद को मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। यह शाइनी के साथ-साथ दो मुंह के बालों को कम करेगा।

आंवला का सेवन

आप बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए रोज 1 आंवले का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, आप इसकी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप इन तरीकों से आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik