जींस पर साड़ी कैसे पहनें?


By Priyam Kumari04, Apr 2025 12:00 PMjagran.com

साड़ी स्टाइलिंग टिप्स

महिलाओं और लड़कियों के बीच साड़ी का काफी क्रेज देखा जाता है। ऑफिस से लेकर हर शादी-फंक्शन खास मौके पर साड़ी पहनने से कभी नहीं कतराती हैं।

साड़ी में स्टाइलिश कैसे दिखें?

बदलते लाइफस्टाइल और फैशन की दुनिया में साड़ी पहनने के अंदाज में भी बदलाव किया जा रहा है। महिलाएं खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

जींस पर साड़ी पहनने के टिप्स

हालांकि, साड़ियों को पेटीकोट के साथ पहनने का ट्रेंड काफी पुराना हो चुका है। अब महिलाएं साड़ी को मॉडन टच देते हुए जींस के साथ भी साड़ी पहनती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जींस पर साड़ी पहनने के कुछ आसान टिप्स के बारे में।

सही जींस चुनें

जींस पर साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले सही जींस का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए पेंसिल फिट जींस ही चुनें, जिससे आपकी साड़ी की फिटिंग अच्छी आएगी।

पल्लू की लेंथ पर दें ध्यान

जींस पर साड़ी पहनते समय पल्लू की लेंथ को शोल्डर पर डाल दें और बाकी साड़ी को आसानी से ड्रेप करें।

पेटीकोट की तरह न करें स्टाइल

अगर आप जींस पर साड़ी पहनती हैं, तो साड़ी का अंदाज भी बदल जाता है। इसके लिए पेटीकोट की तरह नहीं, बल्कि इसमें केवल आधी जींस पर ही साड़ी को टक करना होता है।

पतली प्लेट्स बनाएं

जींस पर साड़ी पहनने जा रही हैं, तो साड़ी की प्लेट्स को पतली व बारीक बनाएं। ऐसा करने में आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा।

ब्लाउज का रखें ख्याल

अगर आप जींस पर साड़ी ड्रेप कर रही हैं, तो कभी-भी सिंपल ब्लाउज जींस पर न पहनें। इसके लिए आप ब्रालेट ब्लाउज, क्रॉप टॉप या टी-शर्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Canva