दो मुंहे बालों से है परेशान, तो करें ये काम


By Mahak Singh13, Dec 2022 02:38 PMjagran.com

दो मुंहे बाल

दो मुंहे बाल आजकल आम समस्या है, यह आपके बालों की खूबसूरती को खराब कर देती है।

लंबे, घने और खूबसूरत बाल

अगर आप भी दो मुंहे बालों से परेशान हैं तो हम आपके लिए ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप लंबे, घने और खूबसूरत बाल पा सकते हैं।

अंडा

एक बाउल में दो अंडे की जर्दी में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल, बादाम का तेल और शहद मिलाएं, इस मास्क को बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

ऐलोवेरा

ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे पीस लें, फिर इसे बालों पर 30-40 मिनट के लिए मास्क की तरह लगाएं फिर धो लें।

तेज धूप और हवा

दो मुंहे बालों से बचने के लिए तेज धूप और हवा में बालों को ढक कर रखें।

ट्रिम

दो मुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग कराते रहें।