जूते पहनने के बाद पैरों से आती है बदबू तो अपनाएं ये उपाय


By Mahak Singh12, Dec 2022 07:26 PMjagran.com

डियो या परफ्यूम

शरीर की दुर्गंध को डियो या परफ्यूम लगाकर दूर या कम किया जा सकता है लेकिन पैरों से आने वाली दुर्गंध को दूर करने का कोई कारगर उपाय नहीं है।

जूते की बदबू

कई बार तो शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है, जब सबके बीच में अपने जूते उतारने पड़ते हैं।

पैरों की बदबू से छुटकारा

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पैरों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

चावल का पानी

चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर इस पानी को छान लें, अब इस पानी में अपने पैरों को डुबोएं और देखें कि आपके पैरों से फिर कभी बदबू नहीं आएगी।

सेब का सिरका

सेब के सिरके को गर्म पानी के टब में डालें और कुछ देर के लिए अपने पैरों को इस पानी में ही रहने दें, ऐसा करने से पैरों की बदबू खत्म हो जाएगी।

फिटकरी

एक मग पानी में एक चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाकर उससे पैर धोएं, कुछ ही दिनों में बदबू की समस्या दूर हो जाएगी।