इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जिसका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस लीग का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। ऐसे में फैंस को आईपीएल 2025 का बेसब्री से इंतजार है।
आज हम आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में एक भी शतक नहीं जड़ा है। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानें।
शतक न बनाने की लिस्ट में पहले नंबर कैप्टन कूल के नाम से मशहूर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। उन्होंने टीम को कई बार मुश्किल घड़ी से निकाला है।
धोनी आईपीएल के इतिहास में अब तक शतक जड़ने में नाकाम रहे हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन था। ऐसे में देखना बाकी है कि वे इस आईपीएल शतक जड़ते है या नहीं।
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। कार्तिक आईपीएल में शतक लगाने में वह फेल रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल 20 अर्धशतक जड़े है।
द वॉल के नाम से मशहूर और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ लिस्ट में तीसरे नंबर के खिलाड़ी है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में केवल अर्धशतक ही जड़ें।
टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर आईपीएल में शतक न बनाने की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने आईपीएल में कुल 4217 रन बनाए है।
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com