IPL के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर


By Ashish Mishra20, Mar 2025 02:52 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 आगाज हो रहा है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन से क्रिकेटर आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे?

आईपीएल 2025 की शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाला है। इस दौरान कई क्रिकेटर मैदान पर जलवा बिखेरेंगे। वहीं, कई क्रिकेटर पहले मैच से बाहर रह सकते हैं।

शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे ये क्रिकेटर

आईपीएल 2025 में कई क्रिकेटर शुरुआत मैच से बाहर रह सकते हैं। वहीं, आगे के मैचों में टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2025 के पहले मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बाहर रह सकते हैं। इन पर पिछले सीजन में स्लो ओवर रेट की वजह से पहले मैच में बैन लग गया था। हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्य कुमार यादव कप्तानी करेंगे।

जसप्रीत बुमराह

बुमराह इंजरी के चलते आईपीएल के पहले मैच से बाहर रह सकते हैं। इनकी गैरमौजूदगी में ट्रेंट बोल्ट नजर आ सकते हैं।

मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट के चलते पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। वहीं, फिटनेस सही होने पर दूसरे हाफ में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

उमरान मलिक

कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोट के चलते आईपीएल के पूरे सत्र के लिए बाहर हो गए हैं। इनकी जगह चेतन सकारिया को टीम को जगह दी गई है।

फाइनल मुकाबला कब होगा?

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 25 मई 2025 को खेला जाएगा। इस बार कुल सभी टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले होंगे।

पढ़ते रहें

आईपीएल की खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ