आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।
फैंस को आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला देखने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इस लीग का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।
आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2025 में किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली कौन-से ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
आईपीएल 2025 में कोहली डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वॉर्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग में 66 बार 50+ स्कोर बनाया। कोहली अब तक 63 बार 50 से ज्यादा स्कोर बना चुके हैं।
विराट कोहली आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में 1000 बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। उन्होंने अब तक 977 बाउंड्री लगाई हैं, जिसमें 705 चौके और 272 छक्के शामिल हैं।
विराट कोहली ने अब तक 399 टी20 क्रिकेट की 382 पारियों में 12,886 रन बनाए हैं। ऐसे में विराट के पास आईपीएल के इस लीग में 13,000 रन बनाने का सुनहरा अवसर है।
भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली ने टी20 क्रिकेट में अब तक 9 शतक लगाए हैं। कोहली इस आईपीएल में कुल 11 शतक बनाकर बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
आईपीएल 2025 में यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि कोहली ये रिकॉर्ड्स बना पाते हैं या नहीं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com