आईपीएल का 18वां सीजन पहला मुकाबला 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2025 के मैच आप फ्री में कैसे देख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आप भी मैच का लुत्फ उठा सकें।
आईपीएल फ्री में देखने के लिए आपको 299 रुपये वाली नई जियो सिम लेनी होगी। बिना सिम के आप मैच फ्री में नहीं देख सकते।
जिन कस्टमर्स के पास पहले से ही जियो सिम है, उन्हें भी 299 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराइए और फ्री में मैच का लुत्फ लीजिए।
जब आप 299 रुपये का रिचार्ज कराएंगे, तो इसमें आपको कुल 90 दिनों के लिए टीवी और मोबाइल पर जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जिओ हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ ही आपको 5G वाला पर डे 2 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, इसके लिए डेट 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक फिक्स की गई है।
आईपीएल मैच की बात करें, तो इसमें कुल 10 टीमें खेलेंगी। हाल, में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी ऑल-टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन भी चुनी।
आईपीएल 2025 में यह देखना रोमांचक होगा कि ट्रॉफी किसके नाम होती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com