इंडियन प्रीमियर लीग 2025 शुरू होने में कुछ दिन रह गए हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल में कौन से युवा खिलाड़ी जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं?
आईपीएल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होगी। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान में दिखाई देंगे।
कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन पर फैंस की निगाहें रहेंगी। ये खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, आईपीएल को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
सूर्यांश पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हैं। इससे पहले 2024 में इन्होंने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी। सूर्यांश का विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
आईपीएल में वैभव राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे। इन्हें आईपीएल की मेगा नीलामी में 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
सिद्धार्थ तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 में सी आंद्रे सिद्धार्थ चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलेंगे।
रॉबिन पिछले साल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने वाले थे। लेकिन, एक सड़क दुर्घटना के चलते नहीं खेल पाए। वहीं, आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान में उतरेंगे।
जैकब्स विदेशी खिलाड़ी हैं। इन्हें न्यूजीलैंड की घरेलू टीमों का भी नेतृत्व करने का अनुभव है। बेवॉन जैकब्स 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे।
आईपीएल में शामिल क्रिकेटरों के बारे में जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ