IPL 2025 का बदला शेड्यूल, लागू होंगे ये नियम


By Ashish Mishra21, Mar 2025 02:45 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत कल यानी 22 मार्च से होने वाला है। इस आईपीएल में कई नए नियम लागू हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल के शेड्यूल में क्या बदलाव किए गए हैं?

IPL 2025 की शुरुआत

22 मार्च 2025 से आईपीएल शुरू होगा। इसके लिए सभी टीमें तैयारी कर रही हैं। वहीं, 25 मई को आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा।

आईपीएल के नियम

इस बार आईपीएल के कई नियमों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही, आईपीएल के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।

रात के मैचों में होगा यह बदलाव

रात के मैच में 11वें ओवर में गेंद पर ओस लगाने पर अंपायर टीम को दूसरी गेंद के इस्तेमाल की इजाजत देगा। यह नियम दिन के मैचों में लागू नहीं होगा।

सलाइवा बैन हुआ खत्म

बीसीसीआई ने गेंदों पर सलाइवा लगाने की भी इजाजत दी है। इससे रिवर्स स्विंग में मदद मिलेगी। कोविड के समय में गेंद पर सलाइवा उपयोग करने की मनाही थी।

धीमी ओवर पर नहीं लगेगा बैन

आईपीएल में धीमी ओवर गति के लिए कप्तान पर बैन नहीं लगेगा। इसके लिए उनकी फीस में कटौती की जाएगी। भविष्य में ज्यादा डीमेरिट प्‍वाइंट जुड़ने पर बैन लग सकता है।

मैच के शेड्यूल में बदलाव

कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच छह अप्रैल को कोलकाता में मैच होना था। अब यह मैच गुवाहटी में खेला जाएगा।

पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?

आईपीएल का पहला मुकाबला 22 मार्च को केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल की खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ