इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज होने में अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का पहला मुकाबला होगा।
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। इस मैच को देखना काफी रोमांचक रहेगा।
आईपीएल में पर्पल कैप तब मिलती है जब कोई गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाता है। पर्पल कैप प्राप्त करने वाले गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।
आज हम आपको उन बेहतरीन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पर्पल कैप हासिल करने में अपना नाम आईपीएल के इतिहास में दर्ज कराया। आइए इन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने पर्पल कैप जीती थी। राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने 11 मैचों में 22 विकेट हासिल किए थे।
आईपीएल के चौथे सीजन में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने पर्पल कैप जीती थी। मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज ने 16 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे।
आईपीएल के 15वें सीजन में भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप जीती थी। राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने 17 मैचों में 27 विकेट हासिल किए थे।
आईपीएल के 16वें सीजन में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप जीती थी। गुजरात टाइटंस के इस गेंदबाज ने 17 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे।
ड्वेन ब्रावो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 26 विकेट हासिल किए थे। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com