नहीं मिल रही है नौकरी, इन ज्योतिष उपायों से मिलेगी सफलता


By Amrendra Kumar Yadav23, Mar 2024 02:30 PMjagran.com

जॉब की तलाश

जीवन में हर कोई अच्छी नौकरी की तलाश में होता है और इसके लिए काम भी करते हैं, हालांकि कई बार सफलता नहीं मिल पाती, जिस वजह से लोगों को परेशानी होती है।

अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

अगर तमाम कोशिशों और कठिन परिश्रम के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो ज्योतिष के कुछ उपाय किए जा सकते हैं, इन उपायों को करने से नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है।

मछलियों को कराएं भोजन

लंबे समय से नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है तो गेहूं के आटे की गोलियां बनाकर तालाब में मछलिओं को डालें, ऐसा करते हुए सीताराम-सीताराम बोलें।

27 दिनों तक करें यह उपाय

इस उपाय को लगातार 27 दिनों तक करें, इस उपाय को करने से जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है और मनचाही नौकरी मिलेगी।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की करें पूजा

जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु की पूजा गुरुवार के दिन विधि-विधान से की जाती है,इस दिन विष्णु जी की पूजा करें और शुभ फलों की प्राप्ति की कामना करें।

पीली चीजों का करें दान

भगवान विष्णु की पीला रंग बेहद प्रिय होता है, इसलिए इस दिन पीली चीजों का दान करें, इसके लिए मंदिर में पीले रंग की मिठाइयां और पीले रंग के वस्त्र अर्पित कर सकते हैं।

शुक्रवार को करें यह उपाय

नौकरी न मिलने से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन यह उपाय करें, इसके लिए इस दिन स्टील का ताला खरीदें, ध्यान रखें इसे खोलना नहीं है।

मंदिर में रखें यह ताला

इसे घर में रखें और अगले दिन सुबह मंदिर में इस ताले को रखें, जब भी कोई इस ताले को खोलेगा तो आपकी किस्मत खुल जाएगी।

इन उपायों को करने से जल्दी ही नौकरी मिलती है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM