बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो बच्चों की मां होने के बावजूद ग्लैमरस दिखाई देती हैं। उनका स्टाइल बेहद कमाल का है।
44 की करीना कपूर अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं, वह अक्सर अपने फैशन से महिलाओं को इंस्पायर करती हैं।
अगर आप भी दो बच्चों की मां हैं और पार्टी में हॉट दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडियाज ले सकती हैं।
44 प्लस महिलाएं पार्टी में शिमरी साड़ी पहनकर जलवा बिखेरें। यह आपको क्लासी और अट्रैक्टिव लुक देगा।
ऑफिस इवेंट में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनें। इसके साथ लाइट मेकअप और डायमंड इयररिंग्स कैरी करें।
आजकल को-ऑर्ड सेट का चलन काफी ज्यादा है। इस तरह के आउटफिट हर खास मौके और हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट है।
करीना कपूर अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ हाई बन हेयरस्टाइल और चांदबाली इयररिंग्स स्टाइल करें।
फैमिली फंक्शन के लिए नई बहुएं नेट एंब्रॉयडरी लहंगा को स्टाइल करके महफिल की जान बन सकती हैं। इसके साथ एक प्यारा नेकलेस पहनें।
करीना कपूर की इन ड्रेसेज को 44 की उम्र में पहनें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kareenakapoorkhan)