Kareena की ये ड्रेसेज पहनकर 2 बच्चों की मां भी लगेंगी सुपरहॉट


By Priyam Kumari01, Apr 2025 10:47 AMjagran.com

फैशन क्वीन Kareena Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो बच्चों की मां होने के बावजूद काफी स्टाइलिश और हॉट नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।

करीना से लें फैशन टिप्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बोल्ड और सेसी लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी दो बच्चों की मां हैं, तो करीना की इन ड्रेसेज को पहनकर सुपर हॉट मम्मी लग सकती हैं।

रेडी टू वियर साड़ी

रेड कलर की रेडी टू वियर साड़ी में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हर मौके पर खास लुक देती हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके ग्लैमरस नजर आ सकती हैं।

शिमरी गाउन

44 प्लस महिलाएं पार्टी में हॉट दिखने के लिए शिमरी गाउन को कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस पार्टीज के लिए एकदम परफेक्ट है।

बॉडीकॉन ड्रेस

एक्ट्रेस बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। अगर आप ऑफिस इवेंट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करें।

चूड़ीदार सूट

घर के शादी-फंक्शन में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो करीना के जैसे चूड़ीदार सूट से आइडिया लें। ऐसे सूट्स हर महिला के वॉडरोब में जरूर होना चाहिए।

को-ऑर्ड सेट

अपने लुक को स्टाइलिश और क्लासी बनाने के लिए करीना ने फैंसी को-ऑर्ड सेट स्टाइल किया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन

अगर आप किसी खास मौके के लिए गाउन की तलाश में हैं, तो ऐसे ऑफ शोल्डर गाउन को जरूर ट्राई करें। इसमें एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kareenakapoorkhan)